बिहार

पत्रकार बीमा योजना में माता-पिता को शामिल करने पर सरकार करेगी विचार : प्रधान सचिव

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार सरकार पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर गंभीर है और अब पत्रकार बीमा योजना में एक अहम बदलाव की संभावना बन रही है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रधान सचिव अनुपम कुमार ने संकेत दिया है कि राज्य सरकार पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के माता-पिता को भी बीमा योजना में शामिल करने पर गंभीरता से विचार करेगी।

यह आश्वासन उन्होंने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एस.एन. श्याम की प्रथम अपील पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान दिया। एस.एन. श्याम ने पत्रकार बीमा योजना में माता-पिता को भी लाभार्थी बनाने की मांग लोक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत की थी, जिसे पहले नीति संगत बताकर खारिज कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस पर प्रथम अपील दायर की, जिस पर स्वयं प्रधान सचिव ने विचार करते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। सुनवाई के दौरान जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक रवि भूषण ने जानकारी दी कि वर्तमान योजना में पत्रकार/मीडियाकर्मी, उनकी पत्नी और 22 वर्ष से कम उम्र के एक पुत्र व एक पुत्री को शामिल किया गया हैं।

पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्याम ने योजना की प्रीमियम राशि में कटौती की भी मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए प्रीमियम में कमी कर दी है।. उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पत्रकार बीमा योजना में माता-पिता को शामिल करने सहित कई अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। बिहार में भी ऐसी पहल से हजारों पत्रकार परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस आश्वासन के बाद पत्रकार समाज में उम्मीद जगी है कि राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका