क्राइमबिहार

दो राउंड गोली फायर कर यात्री बस पर पत्थर फेंक कर कंडक्टर को मारी गोली, लूटी रुपए

अररिया, रंजीत ठाकुर। अपराधियों के द्वारा एक यात्री बस पर लूट की नियत से फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । घटना भरगामा नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुसमौल की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों के द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई जिसमे बस के कंडक्टर को गोली लगी है। घायल बस कंडक्टर ने बताया की चार की संख्या में अपराधी थे ।

Advertisements
Ad 1

वही ड्राइवर ने बताया की चार की संख्या में अपराधी थे जिन्होंने बस के आगे मोटर साइकिल को लगा दिया और रुपए की मांग करने लगे । वहीं अपराधियों के द्वारा लगभग 13 हजार रुपए की लूट की गई है। घटना के बाद आनन फानन में घायल को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । वहीं घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया की प्राथमिक उपचार के बाद घायल मरीज को रेफर कर दिया गया है।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: