बिहार

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  बिहार में अब फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में इसका ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया के सामने लाना सरकार के साथ-साथ सभी की प्राथमिकता है। फिल्मों के जरिए बिहार के सकारात्मक पक्ष को सामने लाने की जरूरत है।

सीएम की बड़ी घोषणाएं :

  • बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार ने दी सहमति
  • भोजपुरी के साथ अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली में फिल्म निर्माण को मिलेगा प्रोत्साहन
  • फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के लिए कलाकारों से किया आग्रह
  • अभिनेता सुनील शेट्टी अक्टूबर से बिहार में शूटिंग करेंगे

सीएम ने कहा कि बिहार बदल चुका है। सरकार फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को हरसंभव सहयोग देगी। यह धरती 2000 साल पहले भारत को स्वर्णिम काल दे चुकी है, नालंदा-विक्रमशिला की ज्ञान की रोशनी यहीं से दुनिया में गई।

उन्होंने कलाकारों से अपील की कि सभी बिहार की सकारात्मक छवि पेश करें और बिहार के ब्रांड एंबेसडर बनें।

कार्यक्रम में अभिनेता पवन सिंह, दिनेश लाल यादव,आम्रपाली काजल राघवानी, पाखी हेगड़े सहित भोजपुरी जगत के कई सितारे मौजूद रहे।

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर

error: