बिहार

एलएनएमआई पटना में ‘वाटर प्रिन्योर’ कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए जल संरक्षण से जुड़े नवाचार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान ‘कैच द रेन’ के तहत ललित नारायण मिश्र इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट (LNMI), पटना में ‘वाटर प्रिन्योर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के साथ उद्यमिता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में कुल 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें कैच द रेन से संबंधित बिजनेस प्लान, जल संरक्षण से जुड़ी मार्केटिंग स्ट्रेटजी, पोस्टर मेकिंग तथा क्लीन एवं ग्रीन एनवायरनमेंट शामिल रहे।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से MBA और BBA के विद्यार्थियों ने भाग लिया और जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने रचनात्मक विचार तथा नवाचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में BBA तृतीय सेमेस्टर के शिकेब, अभिषेक, आदर्श एवं नेहा विजेता रहे। वहीं MBA प्रथम सेमेस्टर के देवयांश एवं तृप्ति ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कुलसचिव सुधीर कुमार, उप कुलसचिव डॉ. प्रीति सिंह, आयोजक डॉ. नीरज राज, डॉ. शिल्पी राज, डॉ. रहनुमा एवं डॉ. सब्यसाची तथा संस्थान की मीडिया प्रभारी डॉ. मनीषा श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. मुस्तफिजूल हक, डॉ. रितु नारायण एवं डॉ. नवाब अकरम शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचारों, रचनात्मकता और नवाचार का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण को केवल सामाजिक दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और सतत विकास के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई में सात गिरफ्तार, स्मैक आरोपी समेत दो NBW वारंटी भी दबोचे

error: