बिहार

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया

सोहाना,  सूशीला देवी :  गुड़गांव बारिश में ड्रोन बना गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ‘तीसरी आंख’, आसमान से रखी जलभराव पर नजर लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जलभराव और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। बारिश के दौरान ड्रोन ने आसमान से शहर के प्रमुख मार्गों और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर ट्रैफिक पुलिस की मुश्किलें आसान कर दीं।ड्रोन से मिले हवाई दृश्य के जरिए जलभराव की स्थिति और वाहनों की आवाजाही का तत्काल आकलन किया गया।

जिन स्थानों पर पानी अधिक जमा मिला, वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यातायात को सुचारू रखने के प्रयास किए गए।भारी बारिश के बावजूद यातायात पुलिस के जवान जलभराव वाले क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर लगातार डटे रहे। ड्रोन से निगरानी होने के कारण पुलिस को जमीन पर पहुंचने से पहले ही कई संवेदनशील स्थानों की जानकारी मिलती रही, जिससे यातायात संचालन को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिली।

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जरूरत के अनुसार मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

error: