बिहार

राइस मिल पर जमकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिहटा(आनंद मोहन): बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी रोड में स्थित मंगलम राइस मिल पर जमकर मारपीट और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलम राइस मिल के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद एवं रूपये के लेनदेन का विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहात की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे एवं पूरे मामले की गहनता से जांच की एवं पुलिस ने एक गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही आधा दर्जन सहित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों पक्षों ने बिहटा थाना के परिसर पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। थाना परिसर रणक्षेत्र बना रहा। दोनों पक्ष के लोग थाने में ही भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का बीच-बचाव करने गए पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से जख्मी हो गये। बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा

error: