क्राइमबिहार

बेखौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी में अपराधियों का ग्राफ चरम सीमा पर हैं। लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बेखौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया हैं। घटना मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दलदली गंज दीप नगर इलाके का हैं। जहां 22 वर्षीय युवक संतोष को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारी और मौके वारदात से फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए PMCH अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उसका इलाज चल रहा हैं और स्थिति भी सामान्य बताई जा रही हैं। घायल युवक की पहचान गोलू कुमार के रुप में हुई है। वहीं पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टि पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारी गई है।फिलहाल इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं। इसके साथ ही आसपास में लगे CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: