बिहार

चर्चित सेंटी दीक्षित हत्याकांड : लोगों ने कैंडल मार्च निकाल जमकर प्रदर्शन किया

20230129 195202

पटना(न्यूज क्राइम 24): चर्चित सेंटी दीक्षित हत्याकांड को लेकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से नाराजगी जताई हैं और बताया की अबतक इंसाफ नहीं मिला हैं। वहीं इस प्रदर्शन से कारगिल चौक के पास ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लोगों को आने जाने मे भारी परेशानी उठानी पड़ी।

पूरा मामला  पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली के आर्यकुमार रोड का हैं, जहां महाराणा प्रताप भवन के नजदीक मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने सैंटी दीक्षित को गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

जिसके बाद से परिजनों मे पुलिस-प्रशासन के प्रति ख़ासा आक्रोश देखा जा रहा हैं। और इसको लेकर आज जमकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया हैं। प्रदर्शनकारियों की माने तो सैंटी हत्याकांड  मामले में पुलिस ने अब तक एक भी अपराधी नहीं किया हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!