बिहार

जनसंख्या नियंत्रण ही नहीं, स्वस्थ व समृद्ध परिवार का आधार है परिवार नियोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में संचालित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अंतराल दिवस का आयोजन किया गया। 11 से 31 जुलाई तक आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन की उपयोगिता, उपलब्ध संसाधनों व सरलता पूर्वक इसका लाभ उपलब्ध कराना था। इस विशेष पखवाड़ा के तहत विशेषकर युवा वर्ग कब, कितने और किस अंतराल पर संतान को जन्म दें, स्वतंत्र रूप से इसका निर्णय लेने के लिये प्रेरित करना था।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ अभियान

अंतराल दिवस के मौके पर जिले में कुल 04 महिलाओं को सबडर्मल इंप्लांट लगाया गया। इसके अलावा 974 माला-एन, 91 आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां व 631 छाया टैबलेट सहित अन्य अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सभी आशा, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Advertisements
Ad 1

स्वस्थ व समृद्ध परिवार का आधार है परिवार नियोजन

कार्यक्रम के संबंध में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि परिवार नियोजन न केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम है। बल्कि यह एक स्वस्थ, सशक्त व आर्थिक रूप से समृद्ध परिवार की नींव है। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने, योग्य दंपतियों की पहचान, उन्हें आवश्यक गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराने का ठोस प्रयास किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी व उन्हें उक्त सेवाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: