बिहार

महथावा दुर्गा मंदिर में हर भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर के नाम से विख्यात आस्था के प्रतीक दुर्गा मंदिर महथावा में हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर का 13 वर्ष पुराना इतिहास है। यहां वैदिक पद्धति से निष्ठा व विधि-विधान पूर्वक माता की पूजा-अर्चना की जाती है। यहां के माता का मंदिर अररिया जिला हीं नही बल्कि कई जिलों का नंबर वन दुर्गा मंदिर है। यहां के माता का मंदिर दूसरी मंजिल पर स्थित है।

यहां हर वर्ष पहली पूजा से आखरी पूजा तक संध्या में नवाह संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसमें बिहार सहित अन्य कई राज्यों से कलाकार एवं गीतकार को मंगवाया जाता है। जिसके द्वारा एक से बढ़कर एक तरह-तरह का भक्तिमय नृत्य एवं भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन पवित्र कर दिया जाता है। इस प्रोग्राम को देखने के लिए अररिया जिले सहित अन्य कई जिलों के दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। आसपास के लोगों को इस मंदिर के प्रति काफी आस्था है। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व लोग माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मन्नते अवश्य पूरी होती है।

Advertisements
Ad 2

मंदिर के पंडित हरे राम झा,मंदिर के सक्रिय सदस्य धीरेंद्र कुमार दास उर्फ मुन्ना,अजय झा,नंदन मतवाला से मिली जानकारी अनुसार पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते भव्य पूजा एवं प्रोग्राम के लिए प्रशासनिक अनुमति नही मिलने के कारण प्रोग्राम एवं मेला का आयोजन नही किया गया था। लेकिन इस वर्ष आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत वर्षों के तरह पहली पूजा से आखिरी पूजा तक माता का पूजा-अर्चना किया जा रहा है।

Related posts

जिला के 4 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिला खेल सम्मान

सन्देहहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप

धर्म परिवर्तन कराने का मामला पकड़ा तूल, विरोध में उतरे संगठन