पंजाब

रोज हुई बारिश ने खोली सरकार की पोल, मंडियों में सही प्रबंध न होने के कारण फसल मंडियों में ही हुई खराब!

पठानकोट(कंवल रंधावा): आज पठानकोट जिले में आप के एससी सेल के पँजाब प्रधान लाल चंद कतारुचक, जिला प्रधान कैप्टन सुनील गुप्ता सहित कई नेताओं ने मंडियों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान जो कि इतनी मेहनत करने के बावजूद कर्जे के नीचे दवा रहता है जिसके पीछे कारण है कि कभी उसे बेमौसमी बरसात का सामना करना पड़ता है ओर कभी मोजूदा सरकारो की अनदेखी का शिकार होना पड़ता है और अगर ये दोनों बातें एक साथ हो जाये तो किसान फिर जाए तो जाए कहाँ जी हा हम बात कर रहे है, जिले पठानकोट की दाना मंडीयो का जहाँ अधिकतर गाँव के किसान अपनी फसल ले कर मंडीयो में पहुँचते है लेकिन मंडीयो के कच्ची होने के कारण जहाँ बीते रोज हुई बरसात से खुले आसमान के नीचे रखी किसान कि फसल खराब हो गयी

Advertisements
Ad 1

वही सरकार की ओर से भी मंडी के लिए कोई उचित जगह न ले कर कच्ची जगह पर ही मंडी लगाने के कारण किसानों को अपनी फसल के खराब होने का खमियाजा भुगतना पड़ा जिसके चलते. उन्होंने मौजूदा सरकार  से मांग की है कि दाना मंडी को पक्का किया जाए. परन्तु अकली-भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पँजाब में सत्ता का सुख माना है, ओर मंडियों की ओर कोई ध्यान नही दिया. यहां पर किसानों की फसल खुले आसमान के नीचे पानी मे तैरती हुई साफ दिखाई दे रही थी कई बोरिया खुले में पड़ी थी और भीग गयी थी । उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह सबसे पहले कच्ची मंडियों को पक्का करवाएंगे। ताकि हर साल किसानों को पेश आ रही इस समस्या से निझात दिलाई जा सके।

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

error: