पंजाब

चीनी के भाव बढ़ण पर अभय का तंज- बीजेपी वालों पै के फर्क पड़ै

पानीपत, धर्मवीर शर्मा : हरियाणा में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने चीनी के महंगे दामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा कटाक्ष किया। अभय चौटाला ने कहा कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ता, इनके घर तो तेरे-मेरे जैसे चीनी की बोरी गैर जाते इनके तो। ये लोग सारे दिन लूटते हैं।अभय चौटाला ने कहा कि महंगाई का असली असर आम आदमी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि फर्क तो आम आदमी को पड़ता है, जिसे रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा नोटिस भेजे जाने के बयान पर भी अभय चौटाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक बार आण तो दे, नोटिस फेर देख देखूंगा हुड्डा को।

अभय के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है।
अभय चौटाला ने 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर होने वाली रैली का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार होने वाली रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।अभय चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।किसानों के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसान जब धान की फसल लेकर मंडी में जाएगा तो सरकार उसे परेशान करने की कोशिश करेगी, लेकिन इन्हीं लोगों के रहते सरकार किसानों को परेशान नहीं कर सकती।चीनी के दाम से शुरू हुई सियासी बयानबाजी अब भाजपा सरकार, भूपेंद्र हुड्डा और किसानों के मुद्दे तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में इन बयानों पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।

Related posts

छात्राओं की क्रेटा को बोलेरो ने मारी टक्कर, स्टार नाइट से लौट रही थीं युवतियां; एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची जान

प्रॉपर्टी डील की रंजिश में अपहरण की साजिश पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार!

शादी का झांसा, AI वीडियो का लालच देकर 98 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

error: