बिहार

“आवसम हर” कार्यक्रम से किशोरी स्वास्थ्य को मिलेगी मजबूती

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) किशोरों स्वास्थ्य को नयी दिशा और मजबूती देने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति और पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में “आवसम हर” कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. यह कार्यक्रम राज्य के 5 जिलों अररिया, गया, कटिहार, किशनगंज और पुर्णिया जिलों में संचालित किया जाएगा. शुक्रवार को पटना स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम संबंधित जानकारी के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति और पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला में उक्त पांच जिलों के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं कर्मी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, किशोरी स्वास्थ्य डॉ. विजेता सिन्हा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, गुणवत्ता आश्वासन सह नोडल सड़क सुरक्षा डॉ. अभिषेक सिन्हा, निदेशक, पुब्लिक हेल्थ, बिहार विद्यापीठ डॉ. अजीत कुमार सिंह, पीएसआई इंडिया के कार्यपालक निदेशक मुकेश शर्मा, एम्स पटना के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता अग्रवाल, ऑरगेनन की रूचि, पीएसआई इंडिया के निदेशक प्रोग्राम हितेश साहनी सहित सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि और पीएसआई इंडिया के स्टेट लीड सौरव तिवारी सहित पीएसआई इंडिया की टीम मौजूद रही।

अपने स्वागत अभिभाषण में पीएसआई इंडिया के कार्यपालक निदेशक मुकेश शर्मा ने कहा कि देश में 21 प्रतिशत आबादी 10-19 वर्ष आयुवर्ग की है और उनकी स्वास्थ्य को बेहतर करना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि “आवसम हर” कार्यक्रम से किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के प्रयास में नयी दिशा मिलेगी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विजेता सिन्हा ने कहा कि माहवारी स्वच्छता को केंद्र में रखकर कार्यक्रम संचालित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया जिसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य के बिन्दुओं पर किशोरियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ क्लिनिक के माध्यम से किशोरियों का संवेदीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, गुणवत्ता आश्वासन सह नोडल सड़क सुरक्षा डॉ. अभिषेक सिन्हा ने कहा कि इसके लिए जरुरी है कि सभी स्कूलों की लाइन लिस्टिंग की जाए और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की इसमें मदद ली जाए. इससे किशोरोयों तक पहुँच बनाने में मदद मिलेगी. पीएसआई इंडिया के निदेशक प्रोग्राम हितेश साहनी ने “आवसम हर” कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मुख्यतः तीन बिन्दुओं स्वास्थ्य एवं पोषण, माहवारी स्वच्छता और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य पर काम करेगा।

ऑरगेनन की रूचि ने कहा कि किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के पहलुओं की सही एवं पूरी जानकारी उनके स्वस्थ जीवन की आधारशिला रखती है. उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोर/किशोरियों से संवाद बनाये रखना जरुरी है. सही जानकारी एवं शिक्षा किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में सजग रखेगी. एम्स पटना के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने किशोरियों की शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने पर बल दिया. कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पीएसआई इंडिया के स्टेट लीड सौरव तिवारी ने किया. कार्यक्रम की समाप्ति पर पीएसआई इंडिया के विवेक मालवीय ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

error: