बिहार

बिहार पुलिस अकादमी में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

राजगीर, नालंदा। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार पुलिस अकादमी की एडीजी सह निदेशक श्रीमती आर. मलर विजी, आईपीएस रहीं। वहीं डीआईजी सह उपनिदेशक श्री अभय लाल, आईपीएस और एसपी प्रशासन श्री लाल मणि यादव, आईपीएस समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह का आयोजन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 6-दिवसीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कोर्स के सफल 14 प्रतिभागियों को Certificate of Completion प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार पुलिस अकादमी की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल में 10 मार्च से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किया गया था। इसके अलावा 24 फरवरी 2026 को आयोजित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कोर्स के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र दिए गए। समारोह में बिहार क्लाइम्बिंग टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार और अभिषेक कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर सैयद अबादुर रहमान ने कहा कि एसोसिएशन बिहार में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और युवाओं व खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में स्थापित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

फुलवारी शरीफ के जमीन कारोबारी गोलू हत्याकांड में परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव

“आवसम हर” कार्यक्रम से किशोरी स्वास्थ्य को मिलेगी मजबूती

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

error: