उत्तरप्रदेश

पुलिस और फरार चल रहा गौ तस्कर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गौ तस्कर बदमाश को बाएं पैर में लगी गोली!

बलिया, संजय कुमार तिवारी : अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।जहां गडवार थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहपुर नट बस्ती नहर के पुलिया के समीप रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश के द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया गया।वही पुलिस मुठभेड़ के दौरान 32 वर्षीय सगुनी नट निवासी आलमपुर थाना गड़वार का रहने वाला है बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई

जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर ले जाया गया जहां बदमाश का उपचार चल रहा है। वही पूछताछ में कि आवारा गौ वंश पशुओं को वाहन में लादकर बध हेतु बिहार ले जाने की घटनाओं को अंजाम देने वाले थे। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर को पुलिस ने बरामद किया। घायल बदमाश के ऊपर पहले से भी एक गौ हत्या निवारण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज है।

वही सीओ नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि गौ तस्करी के ममाले में फरार चल रहा गौ तस्कर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमे सगुनी नट को बाएं पैर गोली लगी है जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर पर भर्ती कराया गया।पूछताछ के दौरान बताया कि पूर्व में फरार चल रहा बदमाश के ऊपर गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर को पुलिस ने बरामद किया।

Related posts

बंगाली पूजन का भव्य शुभारंभ, मां दुर्गा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नेहा बोरा देश छोड़कर बांग्लादेश जाएं : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

error: