उत्तरप्रदेश

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बलिया,  संजय कुमार तिवारी : पंदह ब्लॉक के फूलपुर गांव में कडसर फीडर से बिजली की सप्लाई की जा रही है लेकिन फूलपुर गांव के समीप प्राइवेट ट्यूबल संचालक के लिए बिजली पहले से लगाई गई है लेकिन कडसर फीडर पर तैनात जेई के द्वारा अवैध तरीके से प्राइवेट ट्यूबल संचालकों को बिजली का बिना कनेक्शन लिए चोरी से बिजली की सप्लाई करा रहा है।जिसका उदाहरण ट्यूबल पर बिजली ले जाने के लिए पोल की व्यवस्था नही बल्कि बांस को खंभा बनाकर बिजली की सप्लाई दी जा रही है। वही शिकायतकर्ता अरविंद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जेई को बार बार शिकायत के बाद भी फर्जी तरीके से ट्यूबल को बिजली का कनेक्शन दिया है और जो बिजली का कनेक्शन दिया गया है वह बिना भवन का बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है बांस के खंभे पर बिजली का कनेक्शन देने से बार बार शार्ट सर्किट हो रहा है यहां पर मेरा ट्यूबल है और हमारा घर भी है यहां बच्चे भी रहते है

किसी को लाइन मार दिया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।मैने इसकी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया है पांच दिन हो गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जेई साहब एक बिजली के कनेक्शन पर 15 हजार रुपए लेकर अवैध तरीके से पांच पांच ट्यूबल चला रहे है अवैध तरीके से तीन एक का मोटर चलाया जा रहा है इतना ही नहीं बल्कि एक व्यक्ति के नाम पर दो दो कनेक्शन कराया गया है जो नियम विरुद्ध है टीएफआर लगाने से पहले जेई के द्वारा परिसर देखा जाता है लेकिन यहां तो बिना परिषर देखे ही फर्जी तरीके से टीएफआर लगा दिया जा रहा है और पैसा लेकर कनेक्शन दे दिया जाता है एई की मनमानी तरीके से यह लगाई गई है और एई के द्वारा मुझे बार बार धमकाया जा रहा है कि नही माने तो तुम्हारे ऊपर एफआईआर करा देंगे।मनोज यादव जेई है और पवार हाउस कडसर पर तैनात है जेई को सौ बार फोन किया जाता है लेकिन वह फोन नही उठाते है उनका एक लाइनमैन बृजेश चौहान वह भी फोन नही उठता है सहुलाई गांव में पांच पांच मोटर फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है और जेई की धमकी से मुझे बहुत डर लग रहा है।

Related posts

नेहा बोरा देश छोड़कर बांग्लादेश जाएं : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

नगर निगम की लापरवाही जयंतिपुर मीना नगर गली नं 10 की हालत बदहाल, नगर आयुक्त और मेयर मौन?

उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव रामकृपाल यादव के साथ राघोपुर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया

error: