बिहार

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

नालंदा, (न्यूज़ क्राइम 24) शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने गठन के 24 घंटे के अंदर ही मामले का लगभग उद्भेदन कर लिया है। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत हुई है, लेकिन जांच में सामने आया कि धावा दल में शामिल होमगार्ड के जवान की राइफल से गोली चली थी, जो अजीत कुमार के सिर में लगी। पुलिस ने संबंधित हथियार, मिस फायर राउंड की गोली और छापेमारी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है। होमगार्ड जवान ने पूछताछ में तीन राउंड गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

एसपी हृदयकांत ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात हुई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को नहीं दी गई थी। घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने के प्रयास का भी आरोप है।एक्साइज विभाग की सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।मामले में सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, दो होमगार्ड जवान, धावा दल के चालक और एक अन्य सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

बर्णवाल महिला समिति द्वारा भव्य गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

error: