उत्तरप्रदेश

बंगाली पूजन का भव्य शुभारंभ, मां दुर्गा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : शहर के श्री हरि आदर्श धर्मशाला में बंगाली पूजन के प्रथम दिन का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर बंगाली समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धर्मशाला में मां दुर्गा की नवदुर्गा शक्ति से सुसज्जित बेहद आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। माता-बहनों ने मां दुर्गा के भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया और मधुर भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया।

वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांडिया खेलकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बंगाली समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। भव्य सजावट, भक्तिमय संगीत और मां दुर्गा की आराधना ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।बंगाली पूजन के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Related posts

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नेहा बोरा देश छोड़कर बांग्लादेश जाएं : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

नगर निगम की लापरवाही जयंतिपुर मीना नगर गली नं 10 की हालत बदहाल, नगर आयुक्त और मेयर मौन?

error: