बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली रुपये 2.01 लाख के साथ एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी के डी समवाय बेला के जवानों ने शुक्रवार को विशेष गश्ती के दौरान नेपाली रुपये 2 लाख 1 हजार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को दोपहर में सीमा स्तंभ संख्या 197/5 के समीप भारतीय क्षेत्र में करीब 500 मीटर अंदर एसएसबी के जवान विशेष गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान नेपाली रुपये 2,01,000 और एक बोलेरो वाहन के साथ नारायण कुमार यादव (31 वर्ष) को पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को जब्त नेपाली मुद्रा और बोलेरो वाहन के साथ फारबिसगंज स्थित कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। कस्टम विभाग द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

बर्णवाल महिला समिति द्वारा भव्य गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया

error: