अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के फुलकाहा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के तबादला के बाद स्थानीय युवाओं एवं बुद्धिजीवियों द्वारा आज रविवार को थाना परिसर में बिदाई समारोह आयोजित कर बिदाई दी गई तो वहीं नव पदस्थापन थानाध्यक्ष नगीना कुमार का स्वागत किया. स्थानीय युवाओं द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं फूलमाला से निवर्तमान थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया।लोगों ने थानाध्यक्ष श्री तिवारी के 2 वर्ष 5 महीने 3 दिन के कार्यकाल को सराहा तथा थानाक्षेत्र में विधि- व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु उनका आभार जताया. बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अररिया हृदयकान्त ने रूटीन तबादले के तहत श्री तिवारी को सिकटी थाने का थानाध्यक्ष बनाया है. श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि हमें यहां लोगों का काफी सहयोग एवं प्यार मिला।सहयोग के बिना तो हम एक कदम भी नहीं चल सकते हैं।जबकि नए थानाध्यक्ष ने श्री तिवारी के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही. जबकि एएसआई श्री राम शर्मा ने श्री तिवारी के मार्गदर्शन को काफी सराहा और बोलते हुए काफी भावुक हो गए.
थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने अच्छे कार्य करने को लेकर चौकीदार गणेश दास को फूलमाला पहनाकर उसका हौसला बढ़ाया।वहीं गणेश दास ने भी दोनों थानाध्यक्षों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस विदाई समारोह में समाजसेवी शिवजी प्रसाद साहा, एजाज अहमद उर्फ तम्मन्ना, रितेश कुमार ‘छोटू’,ज्ञानू”अभिजीत रमन”,असलम अंसारी, भंगही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, पंचायत समिति प्रतिनिधि रणविजय ठाकुर, रिकेश यादव,जगदीश यादव,हशीब अंसारी,जफर हुसैन, अमित यादव,रवि साह, चीकू पटेल,शम्भू ठाकुर, सरोज यादव,खगेन्द्र यादव(पूर्व फौजी) राजू साह, दीपेंद्र गौस्वामी,आदि दर्जनों लोग शामिल थे।इसके अलावा थाना के पुलिसकर्मी एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे।
