उत्तरप्रदेश

29 अगस्त को मुख्यमंत्री का बलिया दौरा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी

बलिया, संजय कुमार तिवारी। मुख्यमंत्री के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हेलिपैड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, स्वागत, हैलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण से मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों में तेजी आई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सरकार से सीधी माँग : अब आरक्षण समाप्त होना चाहिए:दीपा वाष्र्णेय

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी