बिहार

देसी लोडेड कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के सिमराहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को लोडेड देसी कट्टा एवं चाकू तथा एक लोहे की पंजा के साथ गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब 8:00 बजे मदारगंज वार्ड 13 निवासी धीरज कुमार साह को सिमराहा थाना अध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद रविवार 1 अगस्त को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष साजिद अली ने दिया है।

Related posts

व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सर्वेक्षण के मुताबिक छठ पूजा मे 16000 करोड़ का व्यापार हुआ

छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग ही हमारी सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी : नितिन कुमार

पोखरिया में SSB ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 166 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच