बिहार

ताजपुर में विकास कार्य ठप, 6 महीने से उखड़ी सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

सोनीपत,  धर्मवीर शर्मा : गांव ताजपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद तालाब के सौंदर्यीकरण और सड़क नवीनीकरण का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 6 महीने पहले सड़क को उखाड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नई सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बरसात के कारण रास्ते में पानी भरने से लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह महत्वपूर्ण रास्ता ताजपुर सहित मिम्मरपुर, मलिकपुर, भीगान, धतूरी, जैनपुर, टिकोला, आसलपुर और गढ़ी समेत कई गांवों को जोड़ता है।

सड़क के आसपास तीन स्कूल भी हैं, जहां जाने वाले बच्चों को बारिश के पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले सड़क पर लगी टाइलों को निर्माण कार्य के नाम पर उखाड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद काम अधर में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू नहीं हुआ और बारिश के कारण तालाब के आसपास बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।सैनी महापंचायत हरियाणा के जिला अध्यक्ष और भाजपा मुरथल मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी मलिकपुर ने भी जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विकास कार्यों को तुरंत शुरू कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

error: