बिहार

ईदगाह में ईद-उल-अजहा की अदा नहीं की जाएगी नमाज

जमुई(मो० अंजुम आलम): ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर टाउन थाना परिसर में रविवार की शाम बीडीओ श्रीनिवास और थानाध्यक्ष चंदन कुमार की निगरानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्ष के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाने की बात कही गई। बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना को देखते हुए ईदगाह में नमाज अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का ख्याल रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर वैसे चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिविल ड्रेस में भी जवान गश्त करेंगे। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई पर्व में रंग भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व भाईचारा का संदेश देता है,कोई भी मजहब एक-दूसरे से बैर नहीं सिखाता है। आपसी भाईचारा के साथ पर्व संपन्न हो इसके लिए जिम्मेदारों को अपने-अपने इलाकों में मुश्तैदी के साथ नजर रखनी होगी। लोगों ने भी शांतिपूर्वक पर्व मनाए जाने की बात कही।

Advertisements
Ad 1

Related posts

7 वर्ष की आयरा होदा ने रखा पहला रोजा, अलविदा जुम्मा पर मासूम रोजेदार को मिली दुआएं और तोहफे

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

error: