बिहार

प्रेमालोक मिशन स्कूल के निदेशक शिक्षाविद गुरु प्रेम ने पीएमसीएच में लिया कोरोना का दूसरा डोज

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपत चक बैरिया के प्रेमालोक मिशन स्कूल के निदेशक शिक्षाविद गुरु प्रेम ने पीएमसीएच में कोरोना का दूसरा डोज लिया है। कोविड 19 रोधी वैक्सीन लेने के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं । गुरु प्रेम ने की कोरोना वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग वैक्सीन लेने के लिए योग्य है उन्हें वैक्सीन की डोज जरूर लेना चाहिय ताकि हम सभी लोग साथ मिलकर अपना बिहार और भारत देश को कोरोना मुक्त बनाने में सबसे आगे रहें । उन्होंने कहा कि इतने कम समय में देश के डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए जो बहुत ही कारगर वैक्सीन बनाई है. यह काफी सराहनीय कार्य हुआ है। पुरी दुनिया मे भारत के कोरोना वैक्सीन की चर्चा है और खुशी व गर्व की बात है की हमारा देश कई मुल्कों में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध भी करा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: