बिहार

कैरियर कंप्यूटर सेंटर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौकशिकारपुर स्थित कैरियर कंप्यूटर सेंटर में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समेत अभिभावकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गानों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देख आए हुए आगंतुकों समेत छात्र-छात्राओं ने जमकर तारीफ की। इस मौके पर संस्थान के निदेशक राज किशोर चौरसिया ने कहा की प्रत्येक वर्ष टीचर डे आता है और हम सब लोग सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद करते हैं यह समय प्रण लेने का हैं शिक्षकों की भूमिका और सशक्त हो की हम अपने विद्यार्थियों को बुलंदियों की ऊंचाइयों तक पहुंच सके। वहीं उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इतनी अच्छी ट्रेनिंग दें कि वह विभिन्न प्रकार के भारतीय सामाजिक सेवा के लिए अपने आप को तैयार कर सके।

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

error: