क्राइमबिहार

महाअभियान के तहत डोर टू डोर लगाया जा रहा है, कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): गुरुवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के हर गांव हर वार्ड में महा अभियान के तहत लोगों को लगाया जा रहा है, कोरोना का टीका। यह अभियान जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज रूपेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायत व सभी गांव में घर घर जाकर एएनएम आशा दीदी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा टीका से वंचित लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को फुलकाहा अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्रों में एएनएम शकुंतला रानी एवंआशा दीदी कुमारी फूलों दास, मुन्नी देवी, शशि कला देवी, आदि अनेकों स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पंचायत के सभी वार्डों में घूम-घूम कर घर-घर जाकर टीका से बंचित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। आज भी गांव के कुछ लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं? तो वहीं कुछ लोग टीका लगवाने के लिए आगे भी आ रहे हैं।वहीं सामाजिक लोगों के समझाने से कुछ लोगों ने टीका लगवाने के लिए तैयार भी हो रहे हैं।

Related posts

डीएम ने मध्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया खाना

आरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा

‘रात हमारी, सड़क हमारी’ अभियान के तहत छात्राओं की हिरासत पर ऐपवा ने जताई नाराजगी

error: