क्राइमबिहार

दो बेटियां पैदा हो गई इसलिए सौतली सास व ससुर करते है प्रताड़ित!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत की निवासी जहाँआरा खातून पति एजाज़ खान ने फारबिसगंज थाना में अपने सौतेली सास व ससुर पर लगातार दो बेटियों के जन्म लेने से आहत होकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है,जहाँआरा ने अपने आवेदन में कहा कि,मेरी सौतेली सास हसबुन खातून व ससुर हारून खान ग्राम भागकोहलिया बंजारा टोला वार्ड नं.04 द्वारा मुझसे दो बेटियों के पैदा होने के वजह से घृणा करते है,व आए दिन गाली गलौज व मार-पीट करते रहते है,मेरी सौतेली सास हसबुन खातून व ससुर हारून खान ने आज प्लस्टिक के तंबू से बने हमारे घर को उजाड़ दिया,वही मेरी सौतेली सास ने धमकी देते हुए कहा कि यहाँ मेरा अपना बेटा रहेगा,तुमलोग यहाँ से भाग जाओ वरना तुम और तुम्हारी बेटियों को ज़िंदा जला देंगे,उक्त आवेदन में पीड़िता ने कहा कि पिछले एक वर्षों से हमारी सौतली सास व ससुर द्वारा हमें प्रताड़ित किया जा रहा है, इस तरह की घटना को लेकर कई बार सामाजिक पंचायती भी की गई,पर मेरी सौतेली सास व ससुर पहले से और अधिक ही कुरुरता से पेश आते रहे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: