बिहार

स्मृति ईरानी से सनातनी होने का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए : मदन सहनी

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बृहस्पतिवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों के शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को सनातनी और राम भक्त का प्रमाण पत्र देने का अधिकार स्मृति ईरानी के पास नहीं है।

मदन सहनी ने कहा कि हमें जब इच्छा होगा तब अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने जायेंगे। किसी के कहने पर किसी खास तारीख को ही हम क्यों जाएं? पत्रकारों द्वारा पूछे गए राजद कोटे के माननीय मंत्री आलोक मेहता के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मदन सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय सेना पर कभी भी प्रश्न चिन्ह् नहीं लगती है। भारत की महान सेना सीमा की सुरक्षा के लिए तत्पर है। जिन लोगों ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है उनसे उनकी बातों का आधार या स्रोत पूछना चाहिए।बिहार सरकार की माननीय परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता जल्दी ही मिल-बैठकर सीट शेयरिंग का काम पूरा कर लेंगे।

Advertisements
Ad 1

शीला मंडल ने कहा कि हम सीताराम कहने वाले लोग हैं। मिथिला माता सीता की जन्म भूमि रही है। भगवान राम और माता सीता में हमारी अटूट आस्था है। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में किसे जाना चाहिए और किस नहीं जाना चाहिए इस पर राजनीतिक टीका-टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखते हैं। उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: