उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने नवानगर व पंदह के बीडीओ का रोका वेतन

  • कार्य में उदासीनता व बिना बताए अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विकासखंड नवानगर के बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह व पंदह के बीडीओ रमेश यादव का वेतन रोकने का आदेश दिया है। उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति उदासीनता बरतने व बिना बताए अनुपस्थित रहने पर दोनों बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

दरअसल, नवानगर ब्लॉक के डूहाँ बिहरा निवासी रामबहादुर सिंह व पंदह ब्लॉक के एकइल निवासी रवीन्द्रनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। दोनों मामलों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त को दोनों ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को डीएम कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, दोनों बीडीओ निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। पंदह के बीडीओ तो बिना अनुमति लिए अवकाश पर चले गए। इस पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर यह स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि किन परिस्थितियों में वे अनुपस्थित रहे।

Related posts

शादी से पहले पूर्व विवाह छिपाने का आरोप, चार माह से पत्नी वापस नहीं आई; एसपी से कार्रवाई की मांग

राधा अष्टमी श्री राधा रानी छठी पर सजा राधा रानी का दरबार

स्वास्थ्य मंत्रालय आज तक स्वस्थ्य नही हुआ अस्वस्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्री है : रणवीर सिंह सेंगर

error: