बिहार

गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी पटना में ठंड का कहर जारी हैं। भीषण सर्द हवाओं से लोगों का जीना मोहाल हो गया हैं ऐसे में इसका खासा असर सड़को पर रहने वाले लोगों पर पड़ रहा हैं जिसको देखते हुए युवाओं कि टोली ने गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सड़को पर घूम-घूमकर कंबल का वितरण कर रहे हैं और मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों को चूड़ा-दही और तिलकुट का भोज कराया।

इस मौके पर आयुष भारद्वाज ने बताया कि असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी इसी तरह से वितरण का कार्य जारी रहेगा।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक