बिहारराजनितिक

नीतीश कुमार पहुंचे राबड़ी आवास, मकर संक्रांति पर खाया चूड़ा-दही

पटना, (न्यूज क्राइम 24) सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी आवास पर हुए दही-चुड़ा भोज के अवसर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही चलकर अपने आवास से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास तक आये और दही-चुडा के भोज में शामिल हुए। जहां राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मेजबानी की भूमिका अदा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दही चूड़ा तिलकुट और कोहरा की सब्जी, गोभी , आलू, मटर के सब्जी के साथ सुस्वादु भोज में शामिल हुए और भोजन किया।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय श्री अध्यक्ष ललन सिंह , बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय चौधरी, श्री अशोक चौधरी, श्री संजय झा, उमेश सिंह कुशवाहा, अखिलेश सिंह, मदन मोहन झा, शकील अहमद खान,राम नरेश पांडेय,अजय सिंह, केडी यादव ,धीरेंद्र झा ,अजय कुमार अली अशरफ फातमी सहित महागठबंधन दलों के नेताओं के साथ राजद के नेता और कार्यकर्ता भी इस भोज में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने देशवासियों और बिहार वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि लालू जी हर साल जब वह पटना में होते हैं तो दही चुड़ा का भोज स्वयं अपनी देखरेख में सभी को दही – चुड़ा का भोज कराते हैं। इन्होंने कहा कि खुशियां सबों में मिलजुल कर बांटी जानी चाहिए और इससे समाज में बेहतर संदेश भी जाता है। पर्व – त्यौहार खुशी से मनाया जाता है और सभी लोग मिलकर खुशियां मनाये तो इससे समाज और देश को मिलकर रहने की सीख देती है और इससे देश और समाज को मजबूती मिलती है।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज के इस भोज में दही- चुड़ा के साथ तिलकुट, भूरा, कोहरा , गोभी, आलू तथा मटर की सब्जी का स्वाद एक-एक लोगों ने लिया। इस अवसर पर श्री लालू प्रसाद जी श्रीमती राबड़ी देवी जी, श्री तेजस्वी जी और श्री तेज प्रताप यादव ने सभी लोगों ने सभी को बधाई दी।

इस मौके पर राज्य भर से आए हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने सुस्वादु भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधान परिषदके उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राजद से श्री शिवानंद तिवारी, श्री उदय नारायण चौधरी, श्री श्याम रजक, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव,श्रीमती कांति सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, फैयाज अहमद, अशफाक करीम, डॉ मोहम्मद शमीम, ईसराइल मंसूरी, प्रोफेसर चंद्रशेखर, डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार सर्वजीत ,श्रीमती अनीता देवी, सुरेंद्र राम,डॉ रामानंद यादव,अशोक सिंह, तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, भाई वीरेंद्र,रणविजय साहू,शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, चितरंजन गगन,सैयद अशरफ अली, मोहम्मद कामरान, सुदय यादव, विजय प्रकाश, कारी शोएब,राकेश रोशन , विनोद श्रीवास्तव,मुकेश रोशन, डॉ प्रेमा चौधरी, ऋषि मिश्रा,डॉ अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, संजीव राय, केडी यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, बल्ली यादव ,मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम,इंजीनियर अशोक यादव, अरुण कुमार यादव,गुलाम रब्बानी, प्रोफेसर चंद्रदीप यादव, सहित बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता और हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

400 बच्चे नामांकित, विद्यालय में उपस्थिति नदारद, शिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल