ताजा खबरेंबिहार

बिहार में प्रदर्शन, गुस्साए छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अग्निपथ स्‍कीम का पूरे बिहार में जबर्दश्‍त विरोध हो रहा है. युवा और छात्र सड़कों पर उतर कर हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. बक्‍सर से लेकर मुंगेर तक और सहरसा से लेकर नवादा तक में हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. उग्र प्रदर्शनकारियों के निशाने पर भारतीय रेल है. कई जगहों पर यात्री ट्रेनों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं. छात्र एवं युवा रेलवे पटरियों और नेशनल हाइवे पर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रेन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. वहीं, कुछ जिलों में नेशनल हाइवे पर भी प्रदर्शन किया गया है, जिसके चलते यातायात व्‍यवस्‍था चरमरा गई है. बता दें कि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्‍कीम लॉन्‍च करने की घोषणा की गई है. इस योजना के तहत इच्‍छुक युवाओं का 4 वर्षों के लिए सशस्‍त्र बलों में भर्तियां की जाएंगी.

Advertisements
Ad 1

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: