नई दिल्ली

फंदे पर लटका मिला बीजेपी सांसद का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हुई है. दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है. इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस का कहना है कि हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिपोर्ट तलब की थी. दिल्ली के ज्वॉइंट सीपी जसपाल सिंह ने स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी एनसी गुप्ता को रिपोर्ट दे दी है. अभी बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत हो गई है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे,तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बॉलीवुड की हस्तियों के साथ संजय भूषण ने जन्मदिन मनाया

डॉ.शर्मा अध्यक्ष,डॉ. रमण महासचिव एवं डॉ. पाठक समन्वयक

पाकिस्तान को खाली करना होगा POK, कश्मीर पर दूसरे देश का दखल मंजूर नहीं : भारत

error: