बिहार

रेलवे ट्रैक किनारे मिला विवाहिता का शव

नालंदा, राकेश। नालंदा में विवाहिता का रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला कुल गांव के निकट ट्रैक का है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर परीक्षण के लिए बिहारशरीफ रेल थाना लाया. जहां मृतका की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के ओय्याव गांव निवासी राम स्वरूप पंडित की 22 वर्षीय पुत्री मीणा देवी के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में मृतका के पीड़ितों ने बताया कि मीणा देवी की शादी 7 वर्ष पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र निवासी रविशंकर पंडित से हुआ था. शादी के एक डेढ़ वर्षों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा उसके बाद पति पत्नी के बीच दहेज की और ज़्यादा मांग को लेकर विवाद होता रहा.

Advertisements
Ad 1

कई बार समझाने की कोशिश हुई बावजूद कुछ दिन ठीक रहा उसके बाद भी नहीं माना. अंततः इसी बात को लेकर दोनों के बीच भी विवाद हुआ उसी कारण बस रात को अंधेरे का फ़ायदा उठा पति अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाकर फेक दिया. उसके बाद जब विवाहिता की पहचान हुई तो पीड़िता के मायके वालों ने ससुराल वालों को सूचित किया तो उसके बाद से वे लोग कुछ भी बताने से परहेज़ किया. वहीं, घटना के संबंध में रेलवे पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट आगे की जांच कर रही है. और मृतका के परिवार वालों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी…

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: