बिहार

लापता युवक की झाड़ी से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

बिहटा(आनंद मोहन): राजधानी पटना के बिहटा में हत्याएं का दौर जारी है , बीते 2 दिन में चार लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। बिहटा के एयरफोर्स स्टेशन के पास बधार में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी , शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा निवासी स्व. रामायण ठाकुर का 32 वर्षीय पुत्र वरुण ठाकुर के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल, वही आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर कर ग्रामीणों ने बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग के विशम्भरपुर के पास सड़क पर आगजनी कर शव रख कर किया जाम, प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा। हत्यारों को गिरफ्तार करने और मुआबजे की मांग को लेकर किया जाम। जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि प्रतिदिन हत्या हो रही है और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से आए दिन अपराध की घटना में वृद्धि हो रही है। थानेदार को निलंबित करने के लिए मांग कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: