बिहार

पटना में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रमजान के पाक महीने में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के रोजेदारों ने शिरकत की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया।

दावत-ए-इफ्तार में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पार्टी के सांसद अरुण भारती, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, विजय कुमार चौधरी, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पटना की मेयर सीता साहू समेत एनडीए के दर्जनों नेताओं ने भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर चिराग पासवान ने चादर और टोपी ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आसिम खान, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहनवाज अहमद कैफी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हुलास पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, अशरफ अंसारी, सलीम साहिल, डॉ. इंतखाब आलम, नौशाद आलम, कलीमुद्दीन, कमलेश यादव, डॉ. अजय और जिला अध्यक्ष चंदन यादव मौजूद रहे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: