क्राइमताजा खबरेंबिहार

अपराधियों ने फ्लिपकार्ट कर्मी को मारी गोली, हालत नाजूक!

बिहटा(आनंद मोहन): राजधानी में अपराधी का कहर जारी हैं। इसी कड़ी में बिहटा में अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के एक स्टाफ को गोली मार दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के अम्हारा स्थित फ्लिपकार्ट के महिंद्रा लॉजिस्टिक गोदाम से बाहर निकल रहे एक स्टाफ पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना बिहटा थाने को दी।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश कुमार श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम सतीश कुमार श्रीवास्तव गोदाम से बाहर निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद फ्लिपकार्ट के कर्मियों ने इसका जमकर विरोध किया और कहा कि इस इलाके में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन पुलिस की गश्ती यहां पूरी तरह नगण्य है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: