बिहार

बढ़ते संक्रमण को लेकर फुलकाहा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया कोरोना टीका कैंप

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला के सभी क्षेत्र में कोरोना महामारी को लेकर जहां लोगों में भय व्याप्त है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा नित दिन लोगों की जान बचाने को लेकर टीकाकरण अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नरपतगंज वप्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलकाहा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो०रजी उद्दीन के निर्देश पर आज शुक्रवार 30 अप्रैल को क्षेत्र के लोगों को कोरोना का पहला व दूसरा रोज का वैक्सीनेशन किया गया। इस अभियान में एएनएम- शारदा चौरसिया, कांति कुमारी,शकुंतला रानी,कुमारी रूना,आशा दीदी शशिकला देवी, परिचारक- एजाज अहमद, शंभू प्रसाद यादव,जरनेटर ऑपरेटर- मनीष कुमार मल्लिक आदि ने लोगों से टीका लगाते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने एवं मास्क पहने, अनावश्यक भीड़ भाड़ बाले जगहों से बचने की सलाह देते हुए लोगों से अपील किया।तथा समय पर आकर टीका जरूर लगवाएं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: