उत्तरप्रदेश

तीन करोड़ की लागत से पुलिया एवं सड़क का हुआ निर्माण, फिर भी चार माह से आवागमन ठप

बलिया(संजय कुमार तिवारी): विकास खण्ड गड़वार के जनऊपुर-नूरपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के बाद एप्रोच मार्ग का निर्माण अबतक ना होने से इस मार्ग पर यातायात सुचारू नही हो पाया है। जिससे संबंधित ग्रामीणों को कहीं भी आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि संबंधित ठीकेदार की लापरवाही के चलते ऐसी स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सड़क निधि से 292.42 लाख रुपए की लागत से आसन – नूरपुर-तपनी-जनऊपुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। नूरपुर-जनऊपुर सम्पर्क मार्ग के बीच पुलिया का भी निर्माण कार्य कराया गया। सड़क एवं पुलिया तो बन गई लेकिन सड़क के दोनों तरफ से पुलिया को जोड़ा नही जा सका। सड़क से पुलिया की ऊंचाई अधिक है। जिसके कारण इस रास्ते से पैदल भी चलना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं बरसात के कारण दोनों ओर से पानी का बहाव होने के कारण लोग किनारे से निकलने के चक्कर में कई बार चुटहिल हो जा रहे है। इस सड़क से छोटे बडे कई गांव जुड़े है। लेकिन एप्रोच के अभाव में आवागमन पुरी तरह से ठप हो गया है । ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क को पुलिया से जोड़ने के लिए सम्बन्धित ठेकेदार से बात करने पर निर्माण का आश्वासन तो दिया जाता है। लेकिन कार्य कब से प्रारंभ होगा यह नही बताया जाता है। जबकि सड़क और पुलिया के बने चार माह से अधिक हो गया।

Related posts

राधा अष्टमी श्री राधा रानी छठी पर सजा राधा रानी का दरबार

स्वास्थ्य मंत्रालय आज तक स्वस्थ्य नही हुआ अस्वस्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्री है : रणवीर सिंह सेंगर

मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

error: