बिहार

कांग्रेस ने देश को लूटा नरेंद्र मोदी ने देश को संवारा : रामकृपाल

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बीजेपी की नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सांसद रामकृपाल यादव शिक्षक की भूमिका ने नजर आये । सांसद रामकृपाल ने कहा कि कांग्रेस की नेहरू इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार ने देश को भ्रष्टाचार अत्याचार गरीबी रोजगार मुक्त करने के लिए केवल नारेबाजी की की लेकिन जब देश मे बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी की सरकार आयी तो भ्रष्टाचार मिटाने गरीबी दूर कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने शिक्षा सामाजिक विकास तरक्की आर्थिक प्रगति उत्थान के लिए अनेको सफलता पूर्वक योजनाओं को चलाकर पूरी दुनिया को दिखाया है । नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना काल में लोगो की हर तरह से मदद के कारगर उपायों को सार्थक कर दिखाया है जिसका नतीजा है की आज कोरोना वैक्सीन देश के अलावा विदेशों में भेजा रहा है। इस देश मे कांग्रेस ने आपातकाल थोपा था उसी देश मे नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने पाकिस्तान और चीन को औकात दिखाने जैसे साहसिक कार्य करके पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। बीजेपी जो कहती है उसे करके दिखाती है.

भाई सनोज यादव ने कहा की भाजपा ने हर वर्ग की तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया है को पार्टी के प्रति युवाओं को आकर्षित कर रही है । भाजपा केवल संस्कृति संस्कार ही नही बल्कि रोजगार शिक्षा के हर अवसरो को उपलब्ध करा रही है । रमेश यादव नगर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में आज युवाओं का रूझान बढ़ गया है । प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विचारो को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाई सनोज यादव ने किया।

 

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: