बिहार

जगनपुरा में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 32 में वार्ड पार्षद पिंकी यादव के नेतृत्व में रविवार को कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया । वार्ड पार्षद पति सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत यादव ने बताया कि एक करोड़ बेरासी हजार पाँच सौ की लागत से उच्च क्षमता वाला बोरिंग जगनपुरा में सरकारी स्कूल के सामने लगाने का शिलान्यास किया गया ।इससे बाईपास के दक्षिण इलाके में शुद्ध पेयजलापूर्ति की समस्याओं से निजात मिलेगी ।इसके अलावा जगनपुरा ब्रह्मपुर के पास ग्यारह लाख पचपन हजार की लागत से भूगर्भ नाला और पीसीसी ढलाई सड़क का उद्घाटन भी किया गया । मौके पर कार्यक्रम से पहले पुलवामा आतंकी हमला की बरसी पर श्रद्धांजलि भी दी गयी। कार्यक्रम में सुजीत कुमार परमेश्वर दयाल विदेशी राय सुनील राज जैकी यादव मंतोष मंटू सनोज विनय सुनील मनोज झा सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: