बिहार

पारस एचएमआरआई द्वारा सीएमई का आयोजन : आपातकालीन सेवाओं में नई तकनीकों पर हुई चर्चा

पटना, अजीत : पारस एचएमआरआई, पटना ने एक कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन लेमन ट्री प्रीमियर होटल में आयोजित किया । सीएमई में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और जीवन रक्षक तकनीकों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष आपातकालीन (इमर्जेंसी) डॉ. चंदन किशोर द्वारा “आपातकालीन स्थितियों में रैपिड सीक्वेंस इंटुबेशन” पर एक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद डॉ. प्रशांत और डॉ. मोहम्मद शहजादा ने “बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस): अद्यतन और सामान्य त्रुटियां” पर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिनियर कंसल्टेंट जेनेरल सर्जरी डॉ. मसीउल्लाह ने की। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और स्थानीय चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस तरह के आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों और प्रक्रियाओं को समझने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी और प्रभावी निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पारस एचएमआरआई के फैसिलिटी डाइरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम अपने मरीजों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें और चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम विकास को बढ़ावा दें।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार