बिहार

पृथ्वी दिवस पर बच्चों का सम्मान, फुलवारी शरीफ में बैंक एसोसिएशन ने बढ़ाया उत्साह

पटना, अजित। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉय एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया ऑफिसर्स के द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, फुलवारी श्री के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर संजय कुमार खान (महामंत्री), अरविन्द कुमार सिंह (अध्यक्ष), मृत्युंजय मिश्रा (महामंत्री), प्रभाकर मिश्रा (चेयरमैन), अभिषेक झा (महामंत्री), पिंटू कुमार (सचिव), राजीव कुमार सिंह (क्षेत्रीय सचिव), नमिशा कुमारी (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) एवं प्रधानाचार्य सुसुम यादव ने किया.

Advertisements
Ad 1

प्रधानाचार्य सुसुम यादव ने बताया कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.इस प्रतियोगिता में कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया/बहनों को ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉय एसोसिएशन के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुसुम यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समाप्त किया।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: