बिहार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठव्रतियों के साथ दिया संध्या अर्घ्य, दिल्ली के 1,400 घाटों पर मनाया जा रहा छठ महापर्व

नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोनिया विहार स्थित मां यमुना के पावन तट पर हजारों छठव्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मइया से दिल्ली के प्रत्येक परिवार के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

यमुना तट पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज, जगमगाते छठ घाटों और हजारों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के विशेष प्रयासों से इस वर्ष दिल्ली में लगभग 1,400 छठ घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि छठव्रतियों को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस पावन अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी ने छठव्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता के इस पर्व के महत्व को रेखांकित किया।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी