बिहार

मुख्यमंत्री ने लोक कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया

1674920679394 2

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ‘‘समाधान यात्रा’’ के क्रम में आज पटना जिले के बेलछी प्रखंड पहुंचे एवं बेलछी पंचायत के मुर्तजापुर गांव में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

IMG 20230128 WA0043

मुख्यमंत्री ने मत्स्य प्रक्षेत्र तथा जैविक उत्पादों के स्टाॅल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का भी उन्होंने मुआयना किया। उन्होंने सांकेतिक तौर पर छः किसानों को कृषि यंत्रों की चाभी सौंपा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में लोगों को जागरूक करें। पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास हेतु पराली जलाने पर रोक लगाएं। अनुदानित दर पर किसानों को दिए जाने वाले कृषि यंत्रों के संबंध में अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि किसान ज्यादा-से-ज्यादा लाभान्वित हो। उन्होंने किसानों तथा मत्स्य पालकों से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!