बिहार

फुलवारी में जिम का उद्घाटन करने पहुंचे शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम को देखने उमड़ी भीड़

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ ,चुनौती कुआँ, माली गली के नजदीक मोबिन कोम्लेक्स मे बलैक हेक्सा जिम का उद्घाटन करने शनिवार को फिल्म स्टार शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी .जिम के मालिक दइयान मोबिन एवं अरशील ने भव्य समारोह में शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम का शानदार स्वागत किया.

इस दौरान भारी भीड़ के आग्रह पर मुख्य अतिथि इब्राहिम कादिरी के द्वारा रंगा रंग कायक्रम की प्रस्तुति दी गई. जिसमे शाहरुख खान के हालिया रिलीज फिल्म पठान और नामचीन फिल्मों के डायलॉग्स शामिल रहे . इब्राहिम ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए जिम करना भी जरूरी है और मनोरंजन करने के लिए हम आपके लिए हाजिर हुए हैं.

विशेष मेहमान के रूप मे फुलवारीशरीफ के चेयरमैन मो अफताब आलम भी शरीक हुए.आफताब आलम ने ब्लैक हेक्सा जीम के संसाधनों को देख सहराना की और सभी युवाओं से जिम का लाभ उठाने का सलाह दिया .

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: