बिहार

चाणक्य परिषद के द्वारा प्रकाश चन्द्रा को किया गया सम्मानित

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा चन्द्रा को चाणक्य परिषद औरंगाबाद के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामानुज पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

श्री रामानुज पाण्डेय जी ने प्रकाश चन्द्रा के द्वारा किए गए कार्य को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि “गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एक समाजसेवी को सम्मानित कर चाणक्य परिषद अपने आप को अभिभूत महसूस कर रही है।”आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रकाश चन्द्रा जी ने समाज सेवा का बीड़ा उठाया है, ईश्वर उन्हें असीम शक्ति प्रदान करें और इसी तरह से अहर्निश लोगों कि सेवा करते रहें। इस सम्मान के लिए प्रकाश चन्द्रा ने चाणक्य परिषद औरंगाबाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: