बिहार

प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य रक्षा के लिए मृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन किया

खुसरूपुर, सुधांसु पांडेय : जन सुराजियो की ओर से राज्य के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य रक्षा के लिए मृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन किया गया। इस मौके पर जन सूरज पार्टी के बख्तियारपुर विधान सभा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। लोगो ने हवन किया एवम जन सूरज के संस्थापक श्री प्रशांत किशोर की स्वास्थ्य रक्षा की कामना भगवान भोले शंकर से किया। बता दे कि पिछले सप्ताह भर से प्रशांत किशोर राजधानी में धरने पर बैठे बीपीएससी छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठे थे। जबकि इस बीच उनकी गिरफ्तारी भी किया गया बाद में जमानत दे दिया गया।

Advertisements
Ad 1

लेकिन लगातार अनशन पर रहने के वजह से प्रशांत किशोर बीमार चल रहे है। फिलहाल वे आई सी यू में भर्ती है। अनशन नहीं तोड़ने की बात पर अड़े प्रशांत किशोर की हालत खराब होती जा रही थी। हालांकि चिकित्सकों की ओर से उनका बेहतर इलाज जारी है। इधर जन सूरज खुसरूपुर के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में महा मृत्युंजय मंत्रो के जाप के साथ हवन पूजन में लगातार लगे है। मौके पर जन सुराज के सक्रिय नेता विपिन प्रियदर्शी, सुधांसु पांडेय, शुभम तिवारी, अरुण कुमार निराला, कंचन देवी, अर्चना देवी, प्रेमशंकर सिंह चौहान, अनिल राय, आनंद पांडेय, सुजीत कुमार प्रिंस कुमार, ओपिंडर पांडेय, मनोज कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु, जितेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, राजीव कुमार राय शामिल थे।

Related posts

फुलवारी शरीफ में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

पारंपरिक जड़ी-बूटियों से पशुओं का इलाज सीख रहे किसान, कछुआरा में इथेनो-वेटेनरी प्रशिक्षण

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

error: