बिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फुलकाहा में भाजपा मंडल ने ग्रामीणों संग किया योगाभ्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को फुलकाहा में भाजपा फुलकाहा मंडल की ओर से ग्रामीणों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फुलकाहा निवासी समाजसेवी राजेश कुमार रजक के आवास परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर भाजपा फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक पद्धति है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष संतोष साह, मंडल मंत्री रामचंद्र यादव, नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण साह, मानिकपुर पंचायत अध्यक्ष निर्धन महतो, भंगही पंचायत अध्यक्ष अशोक यादव, बूथ अध्यक्ष जयचंद यादव, सहाबीर साह, घनश्याम साह, मदन ठाकुर, समाजसेवी राजेश कुमार रजक, राजा रक्षित सहित ग्रामीण संजय रजक, पिंटू साहा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

कॉपी-किताब और स्कूल बैग लेकर घर से लापता हुए भाई-बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल

तेलंगाना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से युवक को उठाया, 84 लाख की लूट मामले में पूछताछ के लिए ले जाएगी

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख नेपाली मुद्रा और बाइक जब्त!

error: